छत्तीसगढ़रायगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पहुंचे मजदूरों के बीच

ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यो का लिया जायजा
समस्याएं सुनकर समाधान के लिए की पहल

रायगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल द्वारा कोरोना महामारी के इस विशेष दौर में अपने जिला के विकास खंडों में चल रहे रोजगार मूलक कार्यों के जमीनी हकीकत को जानने ग्राम पंचायतों में पहुंचकर मजदूरों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान हेतु पहल करते हुए अधिकारियों को आग्रह के साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।

मंगलवार 5 मई को पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत तेलीपाली अंतर्गत ग्राम जामपाली में चल रहे रोजगार योजना अंतर्गत तालाब गहरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया एवं कामगारों से चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आकाश मिश्रा एवं स्थानीय काँग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत खोखरा में काम कर रहे मजदूरों के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे यहां पुसौर विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपाध्याय भी उपस्थित थे मजदूरों से चर्चा करते हुए उनको आने वाली समस्या एवं व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गई ।

कार्य स्थल में घड़े पर ठंडे पानी की हो व्यवस्था
मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत तेलीपाली के ग्राम जामपाली में चल रहे नया तालाब गहरीकरण कार्य में जुटे लगभग 300 मजदूर कार्यरत थे यहाँ पर्याप्त पेयजल नही होने पर भीषण गर्मी को देखते हुए मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने मनरेगा कार्यस्थल में मिट्टी के घड़ो में ठंडा पानी रखने का सुझाव दिया ।

तालाब बीच के बिजली पोल का होगा स्थानांतरण
ग्राम कवंरिया में मनरेगा के तहत चल रहे नया तालाब गहरीकरण कार्य में 300 से अधिक मजदूर कार्यरत थे कार्यस्थल में जाकर मजदूरों से चर्चा की यहां बीच तालाब में 11 केवी विद्युत पोल को स्थानांतरित करने हेतु ग्रामीणों द्वारा आग्रह किया गया जिस पर विद्युत विभाग के सहायक यंत्री कोड़ातराई श्री राव से चर्चा करते हुए बीच तालाब में स्थित पोल को स्थानांतरित करने हेतु आग्रह किया गया जिस पर बरसात के पहले आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

जेसीबी से काम कराया भुगतान रोकने का निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष पुसौर विकास खंड के ग्राम पंचायत पुटकापुरी पहुंचे जहां शिकायत किया गया कि शासन द्वारा स्वीकृत कार्य में हितग्राही द्वारा जेसीबी से काम करते हुए मजदूरों के हितों की उपेक्षा की गई इस शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा उक्त स्वीकृत कार्य का भुगतान रोकने हेतु निर्देश दिया गया।

जर्जर स्कूल भवन का पुनर्निर्माण कराने की मांग
पुटकापुरी में ही ग्रामवासियों ने बताया कि स्कूल भवन अत्यंत पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं जहां पिछले दो वर्षों से कक्षाओं के संचालन नही हो रहा है क्योकि कभी भी कोई घटना हो सकती है, जिसके पुनर्निर्माण की नितांत आवश्यकता है इस विषय पर जिप अध्यक्ष पटेल ने उक्त स्कूल भवन के पुनर्निर्माण हेतु कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल से आग्रह कर पहल करने का आश्वासन दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!