
चपले। ग्राम चपले में श्री हनुमंत कथा के शुभारंभ अवसर पर आज ढलती दोपहरी में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। साथ ही श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने पड़ोसियों और परिचितों को भी इस पुण्य अवसर का सहभागी बनाएं।
कलश यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक होगी। कथा आयोजन के माध्यम से ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा और श्रद्धालुओं को श्री हनुमान जी की महिमा साध्वी राधा किशोरी के श्रीमुख से सुनने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।
जय सीया राम। जय हनुमान।




