अपराधछत्तीसगढ़छालरायगढ़विविध खबरें

त्रिपुरा रायफल के जवानों से मारपीट, मामला दर्ज


खरसिया।छाल एसईसीएल में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 147-IPC, 148-IPC, 186-IPC, 332-IPC, 342-IPC, 353-IPC, 447-IPC
Case Sensitive संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बीते शुक्रवार की दोपहर छाल एसईसीएल के लात खदान क्षेत्र की सुरक्षा में तैनात त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे।

इस घटना के बाद त्रिपुरा रायफल के जवानों की ओर से उचित कार्यवाही की मांग भी की गई। छाल पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि घटना के दिन कुछ प्रतिबंधित वाहन चालक जबरन शार्टकट रास्ते से क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके कारण वहां जाम की स्थिति बन गई और प्रबंधन के अन्य कार्य भी प्रभावित हुए। इसके बाद करीब डेढ़ सौ की संख्या में आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर टीएसआर के जवानों के साथ मारपीट की गई। पुलिस रिपोर्ट में प्रार्थी के हवाले से कहा गया है कि भीड़ को रोके गए वाहनों के चालकों ने उकसाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया। इसके अलावा अनियंत्रित भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों को घेर कर बंधक भी बना लिया। इस घटना में वहां मौजूद सभी सुरक्षा जवानों को चोटें आईं हैं। वहीं 06 सुरक्षा जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की बातें कही जा रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!