
ब्रेकिंग न्यूज़।गुरदा-बरभौना के मध्य गुरदा स्टेशन क्षेत्र में 16-17 वर्षीय युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार युवक बरभौना का बताया जा रहा है। मृत्यु के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।




