रायगढ़विविध खबरें
एल एन राइस मिल के संचालक विष्णु प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती कविता देवी का निधन…


रायगढ़। रायगढ़ नगर की प्रतिष्ठित फर्म एल एन राइस मिल के संचालक विष्णु प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती कविता देवी उम्र 48 वर्ष का स्वर्गवास आज सुबह 03:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया है। वे अपने पीछे दो पुत्र शुभम और शिवम तथा एक पुत्री आंचल सहित पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गई। तुलसी होटल के संचालक लील्लू अग्रवाल इनके समधी हैं। उनकी अंतिम यात्रा चक्रधर नगर चौक स्थित उनके निवास सरला विला से काया घाट स्थित मुक्तिधाम के लिए दोपहर 03:00 बजे निकाली गई जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। उनके निधन से सरला विला सोसायटी में शोक की लहर है।





