खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

शहादत दिवस पर विधायक उमेश पटेल ने शांति बगिया स्मारक में अर्पित की श्रद्धांजलि

खरसिया।झीरम घाटी के शहीदों को देश प्रदेश में नम आंखों से नमन किए लोगों ने, वहीं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शहादत दिवस के अवसर पर शांति बगिया स्थित स्मारक पहुंचकर अपने पूज्य पिताजी शहीद नंद कुमार पटेल और बड़े भैया शहीद दिनेश पटेल को भावपूर्ण स्मरणांजलि अर्पित की।

उन्होंने स्मारक स्थल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दोनों शहीदों के त्याग, संघर्ष और जनसेवा के आदर्शों को नमन किया तथा उनका आशीर्वाद लिया।



विधायक उमेश पटेल ने कहा कि शहीद नंद कुमार पटेल और शहीद दिनेश पटेल केवल परिवार की स्मृतियों में ही नहीं, बल्कि अपने कर्मों, विचारों और क्षेत्र के जन-जन के हृदय में आज भी जीवंत हैं। उनका जीवन जनसेवा, सादगी, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।



शहादत दिवस पर शांति बगिया में श्रद्धा और संवेदना का वातावरण रहा। स्मारक स्थल पर पहुंचे लोगों ने भी शहीद नंद कुमार पटेल और शहीद दिनेश पटेल के योगदान को याद किया। उपस्थित जनों ने कहा कि नंद कुमार पटेल ने सार्वजनिक जीवन में हमेशा आमजन की आवाज को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास, संगठन तथा सामाजिक सरोकारों को मजबूत आधार दिया।



शहीद दिनेश पटेल को भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सहज, मिलनसार और सेवा-भाव से परिपूर्ण था। पिता-पुत्र की शहादत ने छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक चेतना में एक अमिट स्मृति छोड़ दी है।



विधायक उमेश पटेल ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि जनसेवा, न्याय और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। शहादत दिवस पर उन्होंने झीरम घाटी के शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और आदर्श सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!