
खरसिया।खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे डुमरपाली स्थित राजन कोलवासरी ,भाटिया एनर्जी एण्ड मिनरल्स प्रा लिमिटेड में आज ढ़लती दोपहरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिडिया को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर शिव मुनि यादव, पिता भिरगू यादव, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी बिहार वर्तमान में बाम्हनपाली, जिला रायगढ़ में रह रहे थे। वे अपनी गाड़ी साइडिंग जाने वाले सड़क (देवरास के पास)पर खड़ी करने के बाद ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2249 के नीचे ने आराम कर रहे थे।
इसी दौरान उक्त ट्रेलर के चालक सिकंदर पासवान द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालू कर आगे बढ़ाने पर शिव मुनि यादव गंभीर रूप से चपेट में आ गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच-पड़ताल करने पर उनकी मृत्यु होना पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही खरसिया थाना पुलिस मौके और हाॅस्पिटल से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाने में लग गई है। थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव हादसे की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या परिस्थितिजन्य दुर्घटना। मृतक के परिजनों को सूचना दिए जाने और आगे की वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है।



