खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

महागौरा गौरी, छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का खरसिया में आयोजन

प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोकगीत गायिका अलका चंद्राकर करेंगी लोकगीतों की प्रस्तुति

खरसिया-टाउन हॉल मैदान खरसिया में दिनांक 14 दिसंबर 2021 को महागौरा गौरी महोत्सव कार्यक्रम के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कार वितरित बरगढ़ में दिनांक 24 से 27 नवंबर 2021 तक महागौरा गौरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें समस्त छत्तीसगढ़ से गौरा गौरी नृत्य पंथी नृत्य शौर्य रावत नृत्य करमा नृत्य टीम के बीच प्रतियोगिता एवं स्थानीय कलाकारों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके पुरस्कार स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रथम पुरस्कार ₹50 हजार द्वितीय ₹25 हजार रुपए तृतीय ₹10 हजार एवं 10 टीमों को प्रोत्साहन राशि रुपए 2 हजार रखा गया था इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में भी 10हजार 5हजार 3हजार 2हजार 1 हजार एवं 10 टीमों को 500 प्रोत्साहन राशि रखा गया था तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को ₹1 लाख की घोषणा की गई थी जिस के विजेताओं को दिनांक 14 दिसंबर 2021 को खरसिया के टाउन हॉल मैदान में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए प्रतिभागियों की प्रतियोगिता का आयोजन एवं सम्मान समारोह के साथ ही एक भव्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा।

जिसमें अलका चंद्राकर छत्तीसगढ़ी लोकगीत गायिका एवं क्रांति दीक्षित छत्तीसगढ़ी कलाकार एवं कवि द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जावेगी साथ ही छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार एवं निर्माता निर्देशक एवं साथ ही अमित परघनिया संचालक फिल्म स्टूडियो रविंद्र सिंह तिरंगा मिथिलेश यादव हेमंत मानिकपुरी भी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं महासंरक्षक छत्तीसगढ़ सर्व समाज विजय जयसवाल अध्यक्ष कलार समाज महासभा ने बताया कि महा गौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति महोत्सव का आयोजन बरगढ़ राज में किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ की सभी नृत्य पार्टियों एवं कलाकारों तथा लोकगीत गायकों को आमंत्रित किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज दिनांक 14 दिसंबर को किया जावेगा साथ ही उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि टाउन हॉल मैदान खरसिया में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर छत्तीसगढ़िया लोक संस्कृति और लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करें इसके साथ ही उन्होंने बताया कि महागौरा गौरी महोत्सव में शिव बारात के साथ ही स्थानीय निर्धन परिवारों की चार बेटियों का विवाह भी उनके माता-पिता तथा परिजनों की सहमति से करवाया गया एवं उन्हें यथोचित उपहार सामग्री प्रदान की गई।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में अध्यक्ष सूरज कुमार यादव संयोजक लखन सिदार रूपेंद्र जयसवाल महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, तिहारूराम जयसवाल हीरालाल सिदार रंग लाल यादव श्रीमती पूर्णिमा जयसवाल,सरोज जयसवाल संतोषी डनसेना राजेंद्र साहू कमल यादव जयप्रकाश जयसवाल पिंटू जयसवाल एवं सभी पंच सरपंच क्षेत्रीय वरिष्ठ महानुभाव एवं महिला जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे…
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!