छत्तीसगढ़
भुवनेश्वर से रायपुर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी…5 यात्री गंभीर रूप से घायल …

रायपुर. ओडिशा के भुवनेश्वर से रायपुर आ रही तेज रफ्तार डॉल्फिन बस अनियंत्रित होकर बसना बोहारपार NH 53 पर पलट गई. ये हादसा बसना थाना क्षेत्र के बोहारपार NH 53 पर हुआ है. हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं दो लोगों को महासमुंद रेफर किया गया है.



