खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

हाईवा से टकराकर युवक घायल, खरसिया पुलिस जांच शुरू…

खरसिया। ग्राम हरदीझरिया निवासी 21 वर्षीय मनोज कुमार यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 05 मार्च 2026 की शाम करीब 07-08 बजे आस-पास की बताई जा रही है।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार यादव अपनी मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 13 AZ 3049 से खरसिया आया था और पल्सर का किस्त जमा कर वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम चपले मांड़ नदी पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 49पर एक हाईवा वाहन क्रमांक CG 13 BH 5134 कथित रूप से बिना इंडिकेटर के लापरवाही से खड़ा था। जिसके मनोज की मोटरसाइकिल हाईवा से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक को उपचार के लिए अपेक्स अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। मामले में यादव समाज तहसील अध्यक्ष द्रूपद यादव द्वारा 06 मार्च 2026 को खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जांच और आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई है।

खरसिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण सड़क पर खड़े भारी वाहन की लापरवाही बताया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!