खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

खरसिया : डॉ. डी. पी. पटेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

खरसिया। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर डॉ. डी. पी. पटेल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह उत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली के नए रंग लेकर आए।

अपने संदेश में डॉ. पटेल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व लोगों के बीच दूरी मिटाकर सौहार्द और सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि इस उत्सव को आपसी सद्भाव, उल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मिल-जुलकर मनाएं, ताकि समाज में सकारात्मकता और सद्भावना का वातावरण और मजबूत हो सके।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!