छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में पुलिसकर्मियों की होली: 72 घंटे ड्यूटी के बाद पुलिस लाइन में जवानों ने परिवार संग मनाया उत्सव…

रायगढ़। होली पर्व के दौरान लगातार करीब 72 घंटे तक सुरक्षा ड्यूटी निभाने के बाद रायगढ़ जिले के पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को पुलिस लाइन में होली का उत्सव मनाया। जिले के विभिन्न थानों से पहुंचे जवानों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और फिल्मी व पारंपरिक होली गीतों पर उत्साह के साथ नृत्य किया।

इस वर्ष होलिका दहन के दूसरे दिन चंद्रग्रहण पड़ने के कारण रंगों की होली निर्धारित समय पर नहीं खेली जा सकी। ऐसे में जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस की सतर्कता के चलते पूरे जिले में होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ड्यूटी के बाद गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर होली का आनंद लिया। इस दौरान कई थानों में भी जवानों ने पारंपरिक तरीके से रंग-गुलाल के साथ त्योहार मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसएसपी भी पुलिस लाइन पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को होली की शुभकामनाएं दीं। जवानों ने भी उत्साहपूर्वक कलेक्टर और एसएसपी को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!