खरसियाछत्तीसगढ़

सेंद्रीपाली कुर्रुभांठा माण्ड नदी पुल से छलांग लगाया युवक ने…

एसडीएम,एसडीओपी, खरसिया,भुपदेवपुर पुलिस,डीडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

खरसिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली कुर्रुभांठा माण्ड नदी पुल से एक 22वर्षीय युवक ने छलांग दी, उफनते माण्ड नदी के तेज बहाव में बह गया ।

मिली जानकारी अनुसार युवक राजकुमार, पिता – रमेश अग्रवाल, उम्र – 22 बर्षीय बताया जा रहा है। युवक मूलतः विनोधा, थाना – चंद्रपुर का रहने वाला है।

जो अपने ताऊ सुरेश अग्रवाल श्रद्धा जनरल स्टोर के यहां ग्राम – कुर्रूभांठा, थाना भुपदेवपुर में पिछले कुछ दिनों से रह रहा था। 

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अधिकारियों को दिए निर्देश



खरसिया क्षेत्र में हुए घटनाक्रम को खरसिया विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को जानकारी मिलते ही, खरसिया एसडीएम स्निग्धा तिवारी,एसडीओपी निमिषा पाण्डेय खरसिया को मामले में जल्द से जल्द युवक को खोजने हेतु निर्देशित किया गया है।

आपको बता दें कि अभी क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं।खबर लिखे जाने तक टीम युवक की तलाश जारी है…

किसी प्रकार की कोई भी जानकारी उपरोक्त युवक के सम्बन्ध में हो तो खरसिया थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम 9479193213

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!