छत्तीसगढ़रायगढ़

होली पर सुरक्षा सुदृढ़: रायगढ़ पुलिस ने जारी किए अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर

रायगढ़।रायगढ़ जिले में होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने आमजन और पुलिस के बीच त्वरित संवाद सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम में अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल साझा करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:

  1. 09479193299
  2. 09479191787
  3. 07762222599

प्रशासन ने मीडिया प्रतिनिधियों से भी इन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग का आग्रह किया है,ताकि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण,सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

होली पर पुलिस जवानों के समर्पण को नमन, ‘द देहाती डॉट कॉम’ परिवार ने दी शुभकामनाएँ

होली के अवसर पर जब पूरा समाज रंगों और उत्सव में सराबोर रहता है, तब पुलिस विभाग के अधिकारी और जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय रहते हैं। उनकी सतर्कता और निरंतर ड्यूटी के कारण ही नागरिक सुरक्षित वातावरण में पर्व का आनंद ले पाते हैं।

त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सतर्कता, गश्त और नियंत्रण कक्ष की निगरानी जैसी व्यवस्थाएँ पुलिस की जिम्मेदारियों को और बढ़ा देती हैं। ऐसे समय में उनका अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा सामाजिक विश्वास को मजबूत करती है।

‘द देहाती डॉट कॉम’ परिवार की ओर से पुलिस विभाग के सभी साथियों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं, साथ ही उनके समर्पण और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!