
भुपदेवपुर।खरसिया विकास खण्ड के ग्राम राजपुर (बेलपाली) में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणेश राम मांझी (53 वर्ष), पिता भुर्री मांझी, निवासी राजपुर (बेलपाली) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार,गणेश राम मांझी दोपहर करीब 1 बजे जूना तराई स्थित बीच बस्ती तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तालाब के दूसरे पचड़ी में नहा रहे लोगों ने उन्हें डूबते देखा,उन्हें बचाने का प्रयास भी किया,लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था।
घटना की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है। भुपदेवपुर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



