छत्तीसगढ़रायगढ़

प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर भावन्ता पटेल का चयन,मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

✍️विजय पटेल @डभरा। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर चयनित भावन्ता पटेल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित रहे।

जिला सक्ति के ग्राम पेण्डरुवां की मूल निवासी और वर्तमान में रायगढ़ के जगतपुर में रहने वाली भावन्ता पटेल, श्री कुशल कुमार पटेल और श्रीमती गीता पटेल की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, रायगढ़ से पूरी की। उनकी शैक्षणिक योग्यता में बी.ई., बी.एससी. और बी.एड. की डिग्रियां शामिल हैं।

भावन्ता ने शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल और बौद्धिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। स्कूल में वे हेड गर्ल रहीं और विभिन्न प्रतियोगिताओं—भाषण, वाद-विवाद, नृत्य, समूह गान और नाट्य प्रतियोगिताओं—में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वर्ष 2013 में उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कॉलेज जीवन में भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं और तकनीकी गतिविधियों में पुरस्कार हासिल किए तथा विभिन्न समितियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई। प्रयोगशाला तकनीशियन पद पर उनका चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!