आध्यात्मख़बरें जरा हटकरखरसियाविविध खबरें

हवन-पूजन के बाद धार्मिक आयोजन का समापन…


खरसिया। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में होने से विधिवत अनुमति के अनुरूप निर्वाचन आयोग के निर्देश नियमों का पालन करते हुए खरसिया विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रक्सापाली आदिवासी बाहुल्य नमेनाडीपापारा में 05 दिनों से चले आ रहे संगीतमय रामायण कथा धार्मिक आयोजन का मंगलवार को हवन-पूजन, सहस्त्रधारा व पूर्णाहूति के बाद समापन हो गया।

शरीर को रोगों से मुक्त करती है रामायण कथा
 
   शुभ कर्म करने से ही प्रभु कृपा संभव है। भगवान भाव और प्रेम के भूखे होते हैं। प्रेम अगर सच्चा है तो प्राप्ति होगी, अगर उसमें छल-कपट दिखावा होगा तो हम कभी भी भगवान को प्राप्त नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा ऐसी नौका है जिसका सहारा लेकर हम भवसागर पार कर सकते हैं। श्री राम कथा एक ऐसी औषधि है जिसको सुनने से शरीर को रोगों से मुक्ति मिलती है और चारों पदार्थों की प्राप्ति होती है। रामकथा सुनने मात्र से ही सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। श्री राम कथा सुनने से भक्तों में भक्ति का उद्भव होता है। राम कथा समस्थ समस्याओं की निवारक है। यह भक्ति, शक्ति और मोक्षदायनी है। श्री राम कथा के रस का स्वादन संतों के मिलाप से ही आता है। उन्होंन कहा कि कथा और वक्ता का अपना-अपना स्थान होता है। वक्ता का महत्व महान होता है। उन्होंने कहा कि राम कथा इंसान को सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश देती है इसके साथ ही इंसान को कर्तव्यनिष्ठ बनाती है।

राम कथा मातृ-पितृ भक्ति का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम जी के जीवन से सीखना चाहिए और उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। आज की पीढ़ी के नौजवान अपने बुजुर्गों की सेवा से मुख मोड़ रहे हैं। आज पश्चिमी सभ्याता के देखा-देखी में युवक अपने से बड़ों का आदर भी नहीं करते। ऐसे समय में रामायण से बढ़कर उनका कोई मार्ग दर्शक नहीं हो सकता है। रामायण से केवल युवाओं को बल्कि व्यवस्थापकों को भी सीखना चाहिए।



कथा विश्राम के पं. सहदेव महाराज ने हवन-पूजन व आरती संपन्न कराया।

इस मौके पर छबीलाल राठिया,गजानंद देवांगन,पितरु सिदार,पंचराम राठिया,सुकलाल देवांगन,छत्ते लाल देवांगन हरिचरण देवांगन,बरन राठिया ,उमेश राम कुबेर देवांगन, फकीर देवांगन,समेत ग्रामीण धर्म प्रेमी माता बहनों की मौजूद रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!