
दूरंतो एक्सप्रेस से गिरा युवक, खरसिया सिविल हॉस्पिटल में उपचार जारी
खरसिया। मुंबई हावड़ा मुख्य रेल मार्ग के बगडेबा क्षेत्र में दूरंतो एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुभकर बारवी, निवासी मेदनीपुर रामचक, हावड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हावड़ा से मुंबई जा रहा था।

हादसे के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के राधेश्याम चौहान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुंचाया। हाॅस्पिटल में युवक का उपचार जारी है।




