छत्तीसगढ़रायगढ़

निरीक्षक अमित शुक्ला के निधन पर रायगढ़ पुलिस परिवार में शोक


रायगढ़। रायगढ़ पुलिस परिवार के निरीक्षक अमित शुक्ला का शनिवार, 17 मई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और परिचितों में शोक की लहर फैल गई है।

निरीक्षक अमित शुक्ला का जन्म 10 नवंबर 1979 को हुआ था। उन्होंने पुलिस सेवा में रहते हुए अपने कर्तव्य, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन किया।

रायगढ़ पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत निरीक्षक अमित शुक्ला को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन को विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।

पुलिस परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!