
खरसिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुसमुरा में कालेज के भूमि पूजन कार्यक्रम में आज ढ़लते दोपहर में आगमन प्रस्तावित बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह के साथ विकास की नई उम्मीदें भी दिखाई दे रही हैं।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस प्रवास के दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। ग्रामीण अंचल में लंबे समय से विकास कार्यों की मांग उठती रही है, ऐसे में यह दौरा क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह आगमन महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि ग्राम कुसमुरा पवन धरती से खरसिया विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिल सकती है, जिससे कोतरा ,पुसौर,खरसिया, रायगढ़ विकास खण्ड सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में विकास की गति को नई दिशा मिलेगी।



