देश /विदेश

रोहतांग में बनेगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे, 8 किलोमीटर की होगी लंबाई

अटल टनल की सौगात मिलने के बाद अब रोहतांग के लिए 8.01 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जाएगा। जिसे करीब 540 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग ने रोहतांग रोपवे का सर्वे कर इसका पूरा प्राक्कलन सरकार को भेज दिया है। तीन अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रोजेक्ट पर गौर किया था। इस रोपवे का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

कहा जा रहा है कि यह रोपवे देश का सबसे ऊंची जगह पर बनने वाला लंबा रोपवे होगा। इसके बनने से पर्यटक सर्दी के मौसम में भी बर्फ के फाहों में रोहतांग दर्रे का सैर सपाटा कर सकेंगे। पहले चरण में मनाली के कोठी से गुलाबा तक, दूसरे चरण में गुलाबा से मढ़ी और तीसरे और अंतिम चरण में मढ़ी से रोहतांग दर्रे तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। तीनों चरणों में रोपवे की लंबाई क्रमशः 1.2 किलोमीटर, 2.8 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर होगी।

सुविधाओं से लैस इस रोपवे में मढ़ी तथा रोहतांग दर्रे पर दो हेलीपैड भी बनाये जाएंगे। रोपवे की सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब इसे सरकार ने अनुमति देनी है। रोपवे में इन सभी पर्यटन स्थलों जोड़ा जाएगा जो कोठी से रोहतांग दर्र्रे के बीच आते हैं। रोपवे से दो से तीन घंटे सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!