
रायगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।

इस अवसर पर आशा व्यक्त की गई कि सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए जारी सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूती प्रदान करेंगे।

रायगढ़ शहर से कन्हैया पटेल तथा रायगढ़ ग्रामीण से बबलू साहू को जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।





