Uncategorised

सिंघनपुर गुफा निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, पुरातत्व विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारी घायल

खरसिया क्षेत्र के काबरा पहाड़ स्थित ऐतिहासिक सिंघनपुर गुफा में निरीक्षण के लिए पहुंचे पुरातत्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में विभाग के कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुरातत्व विभाग की 06 सद टीम सिंघनपुर गुफा क्षेत्र में निरीक्षण एवं आवश्यक विभागीय कार्य के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गुफा परिसर के आस-पास मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक भड़क गया और टीम पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घायल अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि चार महिला और दो पुरुष को मधुमक्खियों ने कई जगह डंक मारे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!