खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग: पंजीयक कार्यालय के पास चक्कर खाकर गिरे 71वर्षीय किसान की मौत, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित पंजीयक कार्यालय के पास एक 71वर्षीय किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान जवाहर लाल चौधरी, उम्र करीब 71 वर्ष, निवासी उच्चभट्ठी थाना कोतरा रोड क्षेत्र के रूप में हुई है।

मृतक किसान जवाहर लाल चौधरी


जानकारी के अनुसार, लम्बे समय तक खरसिया क्षेत्र में शिक्षक रहे सेवानिवृत्त शिक्षक जवाहर लाल चौधरी जमीन संबंधी शिकायत के सिलसिले में रायगढ़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने तहसील कार्यालय के पास मोटरसाइकिल पार्क की और इसके बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित पंजीयक कार्यालय की ओर गए। इसी दौरान पंजीयक कार्यालय के पास वे अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

गुलाब चौधरी



घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!