खरसिया

मोटर दुर्घटना दावा के रकम को हड़प गए,नेता एवं उसके पुत्र… महिला ने दर्ज कराई FIR

विधवा महिला के पति के मोटर दुर्घटना दावा रकम को भी हड़प गए, नेता एवं उसके पुत्र

मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम जैमुरा निवासी एक गरीब विधवा महिला सरिता निषाद के पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसके सम्बंध में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा पाँच लाख छियालिस हजार रूपये उनके एकाउण्ट के खाते मे जमा कराया गया था । वहीं जैमुरा निवासी पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष तेजराम एवं उसके पुत्र सुनील कुमार, विधवा महिला को सहयोग करने की बात करटे हुए, उसको झांसे में ले लिया। माह फरवरी 2019 में न्यायालय परिसर स्थित बैंक में महिला अपने खाते से 50,000/- पचास हजार रूपये निकालने गई थी । जहाँ तेजराम व उसके पुत्र सुनील कुमार दोनों ने मिलकर तुम्हे बार – बार रायगढ आना नहीं पड़ेगा, तुम फार्म भर दो, पैसा ग्राम नंदेली के बैंक में तुम्हारे नाम से कर देंगे, कहकर झांसा देते हुए, महिला सरिता निषाद से कुछ फार्म एवं कोरे कागज व सेल्फ चेक पर भी हस्ताक्षर करवा लिये। रायगढ से घर आने के बाद भी महिला कई बार तेजराम एवं सुनील से मिली । उनके द्वारा रायगढ से पैसा नहीं आने की बात कहकर सरिता निषाद को रकम नहीं दिया जा रहा था।

(03 वर्ष की छोटी बच्ची के पिता , विधवा महिला के पति के मोटर दुर्घटना दावा का रकम…)

तब सरिता निषाद अपने मामा के साथ रायगढ गई, वहाँ बैंक मे जाकर पासबुक दिखाने पर बैंक वालों द्वारा महिला सरिता निषाद के खाते से 2,46,000/- दो लाख छियालिस हजार रूपये का अंतरण करने की बात बताई गई। तब रायगढ से वापस आकर गाँव में दो तीन बार पंचायत होने के बाद भी सरिता निषाद को उसकी रकम, पिता पुत्र ने नही दी। मामले की शिकायत महिला ने खरसिया थाना में की है। पीड़ित विधवा महिला की शिकायत पर खरसिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कर धारा 406, 34 के तहत् अपराध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!