खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रावास से 10वीं का छात्र लापता,पुलिस ने अपहरण की धारा में मामला दर्ज किया

खरसिया। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छोटे मुड़पार के छात्रावास से कक्षा 10वीं का एक छात्र लापता हो गया है। घटना की सूचना विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्राचार्य के अनुसार, विद्यालय में कुल 350 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 18 मई 2026 को समाप्त होने के बाद छात्रावास में 11 विद्यार्थी मौजूद थे। बताया गया कि छात्र सोम सिदार 18 मई की रात करीब 7:30 बजे अपने कमरे में आराम करने चला गया था, लेकिन 19 मई की सुबह वह अपने कमरे में नहीं मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने छात्र के परिजनों को तत्काल सूचना दी और छात्रावास परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। प्राचार्य ने आशंका जताई है कि उनके संरक्षण में रह रहे विद्यार्थी को बिना अनुमति किसी ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। छात्र की तलाश के लिए परिजनों, विद्यालय स्टाफ और संभावित संपर्कों से जानकारी जुटाई जा रही है। मामला आवासीय विद्यालय से जुड़े छात्र की सुरक्षा से संबंधित होने के कारण प्रशासनिक स्तर पर भी इसे संवेदनशील माना जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!