खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया विधायक ने बोर्ड टॉपर्स को दी बधाई,सफलता से कुछ कदम पीछे रहे छात्र छात्राओं का भी बढ़ाया हौसला…

खरसिया।खरसिया विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है।

उन्होंने कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिज्ञासु वर्मा सहित टॉप-10 में शामिल 43 विद्यार्थियों तथा रायगढ़ जिले के क्रिस महंत (तीसरा), लोकनाथ मेहर (छठवां), शीतल साहू (आठवां), बबिता पटेल और लिशिका वर्मा (नौवां), अंजली झा (दसवां) को शुभकामनाएं दीं।

इसी तरह कक्षा 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संध्या नायक, परीरानी प्रधान, अंशुल शर्मा सहित टॉप-10 के 42 विद्यार्थियों और रायगढ़ जिले के गिरजा प्रधान (पांचवां) व एहसान अली (आठवां) को भी बधाई दी।

विधायक उमेश पटेल ने सफलता से कुछ कदम पीछे रहे छात्र छात्राओं को निराश न होकर धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!