खरसिया

गोपाल राइस मिल के सूने मकान से हुए लाखों की चोरी… खरसिया पुलिस ने किया खुलासा…पब्लिक के नज़र में कौन हीरो और जीरो…

सूने मकान से हुए लाखों की चोरी का खरसिया पुलिस ने किया खुलासा…

चार नाबालिग अपचारी बालक सहित 08 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से ₹03.53 लाख के जेवरात व अन्य सामानों की बरामदगी …

चोरी के बहुमूल्य सामान जिस कबाड़ी को बेचे वह भी गिरफ्तार ….

डभरा रोड पर गोपाल राइस मिल के सूने मकान में प्रशिक्षु डीएसपी के कार्यकाल में एक ही मकान में कई बार चोरों ने दिए चोरी को अंजाम … कुबेरों की नगरी में भय आतंक का वातावरण ….अमन चैन की बातें उठाने लगा था ?

पदस्थापन के वक़्त लोगो ने प्रशिक्षु डीएसपी से काफी उम्मीद पाले हुए थे जिस पर वे लोगों को चूकते नजर आए …. हमारी टीम अधिकारी पर आरोप लगा नहीं रहा है नगर के लोगो चौक चौराहे चाय पान ठेला मे लोगो के बीच हो रहे कानाफूसी , सब्ज़ी विक्रेताओ के मध्य हो रहे चर्चा ….अभी तो शुरुवाती पारी है प्रशिक्षु डीएसपी मे एस आई के कार्य काल है अभी काफी लम्बी पारी बाकी है यूँ कम समय में पैरामीटर तय करना कितना उचित-अनुचित है इस बात का विचार करने पाठको पर ही छोड़ देते है …

वहीं नगर के लोगो के जुबान पर सहज और सरल तेज तर्रार कहे जाने वालें एस आई नन्द किशोर गौतम की टीम ने मुखबिरों का ऐसा जाल बिछाया कि बड़ी चोरी के चोरों के गिरेबान तक पहुंच किया पर्दाफाश ….

केडिया परिवार ने इस कोरोना काल में खरसिया पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा बधाई शुभकामनाएं साधुवाद दिए

चोरी की खुलासा आज पुलिस चौकी खरसिया में तेज तर्रार एसडीओपी खरसिया पीताम्बर सिंह पटेल द्वारा किया गया है

चौकी खरसिया पुलिस ने चोरी में शामिल 3 युवक, 04 नाबालिक व चोरी की संपत्ति के खरीददार कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से सोने, चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के, बर्तन, आर्टिफिशियल, नगदी समेत ₹3,53,000 की बरामदगी की गई है।

एसडीओपी पीताम्बर सिंह पटेल ने प्रेसवार्ता में बताएं कि खरसिया क्षेत्र में हुई चोरी की पतासाजी के लिए मुखबिरों के साथ चौकी खरसिया एवं थाना स्टाफ को सूचना तंत्र मजबूत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं । कुछ दिनों पहले स्टेशन के आसपास कबाड़ बीनने वाले 03 बच्चों के रहन-सहन में एकाएक बदलाव आया, वे नए कपड़े व मोबाइल के साथ दिखे तब कुछ लोगों ने उन्हें चोरी में शामिल होने की शंका जताकर चौकी प्रभारी को सूचना दिए जिस पर चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम तीनों बच्चों को बुलाकर बड़ी चतुराई से पूछ-ताछ किए । पहले तो बच्चों ने टालमटोल कर पुलिस अंकल को गुमराह करने का काफी प्रयास किये, परन्तु गौतम हार मानने वालों में नहीं और अंततः वे बताएं कि उन्होंने डभरा रोड स्थित एक मकान को काफी दिनों से बंद देखे और अपने परिचित शिवा उर्फ सैययद और गोविंदा को बताए । तब शिवा और गोविंदा इस चोरी में अपने एक और साथी सहबाज खान को शामिल किये । के अनुसार दिनांक 27-07-2020 की रात्रि शिवा, नाबालिग बच्चों सहित 07 लोग मिलकर डभरा रोड स्थित लोकनाथ केडिया के मकान पहुंचे । शिवा ने तीन नाबालिग लड़कों को घर के दूर खड़ा किया ताकि कोई आये तो वे इशारा करें । उसके बाद शिवा, गोविंदा, साहबाज और एक 17 वर्षीय अपचारी बालक सूने मकान अंदर घुसे । मकान को पूरी तरह खंगालने के बाद वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, आर्टिफिशियल सामान, नगदी सामानों को चोरी कर एक बैग में भरकर ले आए । शिवा बाहर देखरेख में खड़े तीन अपचारी बालकों को ₹2000- ₹2000 दिया (जिससे यह तीनों बच्चे नए नए कपड़े खरीदे थे) और शेष नगदी, चांदी के सिक्के को आपस में बांट लिए तथा आर्टिफिशियल व चांदी के सामानों को बेचने के लिए उसी रात सत्या नहर पुल के पास मोबाइल फोन से कॉल कर कबाड़ी मिथिलेश राठौर को बुलाये और सारा बहुमूल्य सामान बेचे दिये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर चांदी के सिक्के एवं सामान कुल वजन 3400 ग्राम वर्तमान कीमत- 2,21,000/- सोने के ज्वेलरी कुल वजन 10 ग्राम वर्तमान कीमत-50,000/- पारा धातु का शिवलिंग वजन 1300 ग्राम- 50,000/-तांबा, पीतल, सिक्के, आर्टिफिसियल सामान- 5,000/- नगदी रकम – 27,000- कुल कीमत- 3,53,000- जप्त किया गया है । घटना के संबंध में मालिक के भाई अमरनाथ केडिया के रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 322/2020 धारा 457, 380 आईपीसी में उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी सुमार कर धारा 34, 411 आईपीसी विस्तारित किया गया है। आरोपियों को सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है।

चोरी में शामिल आरोपीगण –01. शिवा उर्फ सैययद पिता स्व0 विरेन्द्र सहिस उम्र 21 साल02. गोविन्दा पिता स्व0 बिहानु सहिस उम्र 26 साल03. सहबाज खान पिता स्व0 सत्तार खान, उम्र 30 वर्ष साकिनान अटल आवास खरसिया।04 मिथलेस राठौर उफ पिन्टू पिता नरेन्द्र कुमार राठौर उम्र 25 साल साकिन मकरी थाना खरसिया (कबाड़ी ) अन्य चार अपचारी बालक क्रमश: 17, 15, 14, 13 साल

चोरी का खुलासा करने में उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम, प्रधान आरक्षक चिद्रांगद चन्द्रा, महेन्द्र खरे, आरक्षक कीर्ति सिदार, सोहन यादव की सक्रिय भूमिका रही…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!