
घरघोड़ा । दिनांक 21.01.2021 को थाना घरघोड़ा में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) घरघोड़ा में पदस्थ SDOT योगेश कुमार वर्मा द्वारा BSNL आफिस घरघोडा के आफिस से दिनांक 19-20/01/21 के रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा आफिस का ताला तोड़कर आफिस अंदर रखे 03 नग कम्प्युटर मॉनिटर, लैपटॉप (कीमत करीब ₹20,000) को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 12/2021 धारा 457, 380 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।




