खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें
शोक समाचार

खरसिया।ग्राम रक्सापाली, तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ निवासी श्रीमती नीलम (रोहिणी कुमार नायक) का सोमवार, 29 दिसंबर 2025 की रात्रि उपचार के दौरान हॉस्पिटल निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर है।

दिवंगत श्रीमती नीलम/रोहिणी कुमार नायक,अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के केंद्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” की भाभी माँ थीं। वे सामाजिक रूप से सरल, सौम्य स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके योगदान और आत्मीयता को लेकर क्षेत्र में उन्हें सम्मान के साथ स्मरण किया जा रहा है।
उनका असामयिक जाना केवल परिवार के लिए भी एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
अंतिम संस्कार मंगलवार, 30 दिसंबर 2025, प्रातः 08:00 बजे, निवास—ग्राम रक्सापाली में संपन्न होगा।




