छत्तीसगढ़

जारी हुआ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, परिणाम देखने के लिए यहां करें Click

दंतेवाड़ा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2020-21 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिसके तहत सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के सत्र 2020-21 में कक्षा 6 वीं और 9 वीं में प्रवेश हेतु चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम सैनिक स्कूल अम्बिकापुर की वेबसाइट http://sainikschoolambikapur.org.in पर लॉगिन कर देखी जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए प्रवेश तिथि पृथक से सूचना सम्बंधित अभिभावकों को पंजीकृत डाक के द्वारा दी जायेगी।

प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल अम्बिकापुर कर्नल जितेन्द्र डोगरा ने अभ्यर्थियों के माता-पिता और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम का कार्यालयीन वेबसाइट से अवश्य मिलान करें और नियमानुसार प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया को पूर्ण करने आवश्यक तैयारी समयपूर्व कर लेवें।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!