रायगढ़। निगम क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमि पूजन 26 मई की गुरुवार की सुबह 9 बजे से विधायक प्रकाश नायक, महापौर जानकी काटजू एवं एमआईसी सदस्य व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्य के लिए दिए गए समय पर और पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य करने को पूर्ण करने की बात कही गई। सबसे पहले कैदीमुड़ा स्थित तालाब के किनारे से नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य विकास ठेठवार, संजय देवांगन कांग्रेस नेता अमृत काटजू, शाखा यादव, एल्डरमेन वसीम खान, वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर 30 लाख 96 हजार रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया । इसके बाद 26 लाख 9 हजार की लागत से दर्रीडीपा तालाब निर्माण, 36 लाख 89 हजार की लागत से सोनूमुड़ा तालाब निर्माण, 49 लाख 37 हजार की लागत मिट्ठूमुड़ा तालाब निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक श्री प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, एमआईसी सदस्य, एल्डरमैन एवं वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि आज डेढ़ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है। जल्द ही तालाबों का सौंदर्यीकरण और नाली निर्माण के कार्य पूर्ण होंगे, जो इस क्षेत्र के रहने वालों की बहुत पहले से मांग थी। उन्होंने समय सीमा के भीतर पूर्ण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूर्ण कराने की बात कही। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि शहर सरकार शहर के विकास के लिए सतत प्रयासरत है। शहर सरकार के बनने के बाद संकल्प के अनुरूप सतत रूप से नगर निगम क्षेत्र का विकास क्षेत्र के निवासियों की मांग और आवश्यकतानुसार किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार भी सतत रूप से मांग अनुसार नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए बजट भी दे रही है। आने वाले समय में निश्चित तौर पर क्षेत्र के निवासियों, आप, हम और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सुघ्घर रायगढ़ की परिकल्पना सरकार होगी। कार्यक्रम में पार्षद फूलकुमारी भट्ट, विनोद महेश, पार्षद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ बबुआ, मुरारी भट्ट,परदेशी मिरी, एल्डरमेन चंद्रशेखर चैधरी,वसीम खान,विज्जु ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष मदन महन्त, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान वह अन्य जनप्रतिनिधिगण और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।