बिहार: सुशील मोदी का लालू पर बड़ा आरोप, बोले- जेल से विधायकों की कर रहे हैं खरीदी

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जेल में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने लालू यादव पर एनडीए के विधायक खरीदकर उनकी सरकार गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि लालू फोन के जरिए विधायकों से बात कर रहे हैं।
https://twitter.com/SushilModi/status/1331256676469510146?s=20
सुशील मोदी ने किया ट्वीट
मोदी ने ट्वीट किया, ‘लालू राजग विधायकों को रांची से टेलीफोन कॉल कर रहे हैं और मंत्री पद का वादा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने जब फोन किया तो सीधे लालू ने फोन उठाया। मैंने कहा कि जेल से इस प्रकार के गंदे खेल मत खेलिए, आपको सफलता नहीं मिलेगी।’
मोदी ने लगाया आरोप
भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद बिहार में नीतीश कुमार सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश के तहत राजग विधायकों के दल बदल कराने का प्रयास कर रहे है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर साझा करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद प्रसाद इस नंबर से बात कर सकते हैं।




