खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के बोतल्दा सर्किल का बैठक हुआ संपन्न…

खरसिया शुक्रवार शाम बोतल्दा सर्किल के ग्राम बोतल्दा के सामुदायिक भवन में समाज के पदाधिकारियों का गठन हेतु बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना किया गया तत्पश्चात निर्वाचन का प्रक्रिया आरंभ किया गया। बैठक में समाज के ग्राम, सर्किल, व जिला और युवा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

जिसमें सर्वसहमति से हरदिहा मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के बोतल्दा सर्किल अध्यक्ष कीर्तन लाल पटेल (बोतल्दा), उपाध्यक्ष धनाराम पटेल (राजूनगर), सचिव सहस राम पटेल (खोरसीपाली), कोषाध्यक्ष धरम लाल पटेल (भेलवाडीह), बोतल्दा ग्राम अध्यक्ष दिलीप पटेल, चंदन डोंगरी ग्राम अध्यक्ष समारू पटेल, भेलवाडीह ग्राम अध्यक्ष जयलाल पटेल, खोरसीपाली ग्राम अध्यक्ष राजेश पटेल, हरदिहा मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण पटेल (मौहापाली), कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला सचिव किशन लाल पटेल (छोटे डूमरपाली), मरार पटेल महासंघ जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अजय पटेल (मौहापाली), जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पटेल (जवलपुर), हरदिहा मरार पटेल समाज, जिला रायगढ़ युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हीरामणी पटेल (भेलवाडीह), युवा जिला उपाध्यक्ष दधी लाल पटेल (बोतल्दा), युवा सचिव पवन पटेल (परसकोल), युवा कोषाध्यक्ष अमर पटेल (बांसमुडा), समाज संदेश वाहक चन्द्र कुमार पटेल (बोतल्दा) निर्वाचित एवं मनोनित हुए।

कार्यक्रम में मरार पटेल महासंघ, जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, हरदिहा मरार पटेल समाज जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, जिला उपाध्यक्ष नूतन पटेल, जिला महासचिव जितेन्द्र पटेल, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दुर्गा पटेल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूकमणी पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमा पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जमुना पटेल, महासंघ महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पटेल, महासंघ राजनितिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद पटेल, महासंघ सचिव आनंदराम पटेल, चपले सर्किल अध्यक्ष देवीनाथ पटेल, चपले ग्राम अध्यक्ष होमप्रकश पटेल, बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष नीरा लाल पटेल, परसकोल ग्राम अध्यक्ष ताराचंद पटेल, पामगढ़ सर्किल सचिव पुरुषोत्तम पटेल एवं ग्राम, सर्किल, जिला पदाधिकारीगण एवं क्षेत्रीय सैकड़ों स्वजातीय बंधुगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!