देर रात्रि मौका देख चोरों ने किया पार…

खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तिउर में घर के अंदर खूंटी में टंगे झोला को चोरों ने किया पर, झोला में रखा था 35 हजार रू व अन्य सामान

देर रात्रि मौका देख चोरों ने किया पार
मिली जानकारी अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिउर निवास कार्तिक कुंवर पटैल ने पुलिस को बताया कि वह 2 जून के रात करीब 10:00 बजे खाना पीना खाकर परिवार सहित अपने घर मे सो गया था। घर का दरवाजा नहीं होने पर आंगन का दरवाजा बंद किया था तभी सुबह 4 बजे जब पीड़िता की नीद खुली और जब खूंटी में टंगे सफेद नीला रंग का बैग को देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। झोले के अंदर रखे नगदी व फोन ,आधार कार्ड, अपेक्स बैंक का पासबुक ऋण पुस्तिका को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।
चोरी के बाद पीड़ित परिवार द्वारा आस पास पतासाजी किया गया तो घर से कुछ दूर पर रोड किनारे टीना का पेटी फेंकाया हुआ मिला जिसमें खेत का ऋण पुस्तिका था जिसे वह उठा कर घर ले आई।
खरसिया पुलिस शिकायत पर, अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर, विवेचना में ले संदेहीयो की पता तलाश किया जा रहा है




