छत्तीसगढ़रायगढ़

नेक इंसान बनने की प्रेरणा देती है एनएसएस -निराकार पटेल

उत्तम मेमोरियल कॉलेज का विशेष शिविर ग्राम ननसिया में शुभारंभ
रायगढ़-शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई उत्तम मेमोरियल कॉलेज रायगढ़ का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम ननसिया में जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम के प्रतिष्ठित डॉ.लाल कुमार पटेल की अध्यक्षता में दिनांक 24 दिसंबर को शुभारंभ किया गया । ग्रामीण विकास नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के लिए युवा विषय पर केंद्रित सात दिवसीय विशेष शिविर शुभारंभ अवसर पर संस्था के संचालक संजय चैधरी, प्राचार्य गोमती सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल, ग्राम पंचायत ननसिया के सरपंच श्रीमती गौरी चैहान, उपसरपंच कमलेश पटेल ग्राम के प्रतिष्ठित जन लक्ष्मण पटेल विधायक प्रतिनिधि नवीन कुमार पटेल व्याख्याता देवन्द्र पटेल जि.पं.अध्यक्ष के निजसहायक लाल कुमार पटेल सहित गणमान्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति रही । एनएसएस के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज गीत- अरपा पैरी के धार… का स्वयंसेवकों द्वारा समवेत रूप से गायन किया गया ।कार्यक्रम अधिकारी सौदागर चैहान द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी गई । संस्था के प्राचार्य गोमती सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समस्त आगंतुकों का विशेष रूप से धन्यवाद भी ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना को छात्र – छात्राओं के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए एक बेहतर मंच बताते हुए इसे छात्र -छात्राओं को सही दिशा देने वाला संगठन बताया गया पटेल ने कहा कि एनएसएस समय की पाबंदी, अच्छाईयों को ग्रहण करने, नेक इंसान बनने की दिशा में छात्र छात्राओं को अग्रसर करता हैै, मैं इस शिविर के सफलता की कामना करता हूँ । इस अवसर पर जिला संगठक भोजराम पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सिद्धांत, उद्देश एवं प्रतीक चिन्ह की विवेचना करते हुए बताया कि एनएसएस छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करने वाला एक उत्कृष्ट संगठन है और इससे जुड़ने वाला विद्यार्थी दूसरों से अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम होता है ।

इस अवसर पर व्याख्याता देवेंद्र पटेल, लक्ष्मण पटेल, उप सरपंच कमलेश पटेल ने भी प्रेरक उद्बोधन के साथ

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!