
जांजगीर-चांपा में डीडी प्लाजा के पास सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों में देर रात करीब 03 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि असामाजिक तत्वों की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोल्ड ड्रिंक, मुर्रा और साइकिल की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
घटना के दौरान आग की लपटें काफी तेज थीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।




