ख़बरें जरा हटकरखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

खुद पर विश्वास हैं तो ईश्वर, तेरे साथ हैं अपनों पे विश्वास हैं तो दुआ तेरे साथ हैं…

▪️उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल,जिला प्रशासन,जीवन दीप की पहल से संवर रहा सिविल हास्पिटल खरसिया

रख भरोसा खुद पर क्यो ढूढता है फरिश्ते

पंछियों के पास कहॉ होते है नक्शे फिर भी ढूढ लेते है रास्ते।

फाईल फोटो

क्षेत्र के रहवासियों के मंशा अनुरूप बिमार हो चले सिविल हास्पिटल को जिम्मेदार युवा जीवन दीप सदस्यों के साथ युवा डॉक्टरो को कंधे से कंधा मिला कर बिमारी से उबारे कि जिम्मेदारी दिये…

मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर संवेदनशील कलेक्टर भीम सिंह सीएमएचओ डॉक्टर एसएन केसरी के प्रयासों से चिकित्सा सुविधाओं तथा डॉक्टर्स के इजाफे के साथ सिविल अस्पताल में प्रतिदिन ओपीडी में बढ़ोतरी हो रही है।

हाल ही में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल की नियुक्ति के साथ सिविल अस्पताल में अब सर्जन चाइल्ड स्पेशलिस्ट एवं एनेस्थीसिया विशेषज्ञों सहित कुल 07 डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में दिन प्रतिदिन ओपीडी की संख्या तथा मरीजों का विश्वास सिविल अस्पताल के डॉक्टरो प्रति बढ़ता चला जा रहा है।

फाईल विडियों

▪️ हमर लैब का काम हुआ शुरू

उल्लेखनीय होगा कि जिले में एकमात्र सिविल अस्पताल ऐसा है जहां से प्रत्येक मरीज को लगभग सभी दवाइयां नि:शुल्क प्रदान का समुचित व्यवस्था जीवन दीप सदस्यों ,डॉक्टर, प्रशासन के सयुंक्त सफल प्रयास से हो.रहा हैं। वहीं विभिन्न प्रकार के टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक हमर लैब भी बनाया जा रहा है। साथ ही मरीजों की सुविधाओं को लेकर ब्लड बैंक की स्वीकृति भी क्षेत्रीय विधायक, कलेक्टर तथा

सीएमएचओ के विशेष प्रयासों से मिल गई है। बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले डॉ.अभिषेक पटेल, सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. दिलेश्वर पटेल ने

प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ,

खरसिया विधायक , प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल सहित कलेक्टर भीम सिंह एवं सीएचएमओ डॉक्टर एसएन केसरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यथासंभव सभी मरीजों का इलाज अब सिविल हास्पिटल खरसिया में ही किया जा रहा है।

फाईल फोटो

ऐसे में ग्रामीणों को निजी एवं महंगे क्लीनिक में जाने से निजात मिलेगा…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!