छत्तीसगढ़

कोयले के अवैध परिवहन पर कार्यवाही,दो ट्रेलर जब्त…

खरसिया क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रेलर जब्त किए हैं। यह कार्यवाही कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारी आदित्य मानकर के नेतृत्व में की गई।

कोटमी अड़भार के पास रात्रि जांच के दौरान ट्रेलर क्रमांक MP19ZF 2103 और MP18ZF 2118 को रोका गया। जांच में चालकों द्वारा ETP के स्थान पर RPTP दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिसमें दर्ज लोडिंग स्थल और वास्तविक जानकारी में अंतर पाया गया।

प्राथमिक पूछताछ में कोयला कुसमुंडा, कोरबा से लोड होना बताया गया, जबकि दस्तावेज में मां तारा ट्रेडर्स, रतनपुर (बिलासपुर) उल्लेखित था। दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 21(1) एवं 21(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

जब्त किए गए दोनों वाहनों को पुलिस लाइन में सुरक्षार्थ रखा गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!