
राबर्टसन।खरसिया क्षेत्र के ग्राम बड़े डूमरपाली (राबर्टसन) में वर्ष 2026 के अवसर पर नवदिवसीय संगीतिमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन युवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से माँ भखेश्वरी प्रांगण (मांझाखोल) में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 06 मई बुधवार शाम 05 बजे कलश शोभायात्रा के साथ होगी। कथा का शुभारंभ 07 मई गुरुवार से किया जाएगा, जबकि 15 मई को कथा विश्राम एवं चढ़ोतरी का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात 16 मई शनिवार को हवन, सहस्त्रधारा एवं महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 03:30 बजे से रखा गया है। कथा वाचन श्रद्धेय पं. दिलीप कुमार मिश्रा “भांटा वाले” द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर श्रीराम कथामृत रसपान करने की अपील की है।





