खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का 8 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे अनावरण

शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का 08 नवम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे अनावरण

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने तैयारियों का लिया जायजा
खरसिया रेस्ट हाऊस के सामने स्थापित की जा रही है प्रतिमा

रायगढ़-शहीद श्री नंदकुमार पटेल की प्रतिमा खरसिया रेस्ट हाऊस के सामने स्थापित की जा रही है।

अनावरण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 नवम्बर को करेंगे,साथ ही खरसिया के टाऊनहाल ग्राउण्ड में आमसभा को संबोधित भी करेंगे।

इस संबंध में तैयारियों का जायजा लेने आज उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल खरसिया पहुंचे। कलेक्टर भीम सिंह व सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल भी साथ रहे।

उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने प्रतिमा स्थल का अवलोकन किया।

उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी लिए व काम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात आमसभा के आयोजन के लिए टाऊनहाल ग्राउण्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था,सुरक्षा, ट्रेफिक व बेरीकेटिंग तथा पेयजल सहित अन्य सभी तैयारियों के लिए अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें सभी व्यवस्थायें पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणधीर शर्मा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गबेल,नयना गबेल,अभय मोहंती, नेत्रनंद पटेल, सुखदेव डनसेना, कैलाश अग्रवाल दवाई , राजेश अग्रवाल दवाई, सुनील शर्मा,गोपाल शर्मा,रिपुसूदन पाण्डेय, टकेश्वर राठौर,राजा वैष्णव,भोला राठौर पार्षद एल्डरमैन महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के साथ

प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एसडीएम अभिषेक गुप्ता, तहसीलदार हितेश साव,मुख्य नगर पालिका अधिकारी टामसन रात्रे खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहु, सहित नगर व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!