देश /विदेश

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़,कई महिलाएं दबकर मर गईं; दर्जनों घायल…



बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दबने से कई महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, यह भगदड़ क्यों मची? इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती नहीं थी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया था।

मीडिया से बातचीत में एक महिला ने कहा कि वो पटना से माता के दर्शन के लिए आई थीं। यहां काफी ज्यादा भीड़ थी। प्रशासन ने पूरी व्यवस्था नहीं की थी। हालत यह हो गई कि लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान घटना हुई। महिला ने कहा कि उनको सूचना मिली की 5 महिलाओं की मौत हो गई। लेकिन कई और लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मंदिर प्रशासन को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मंदिर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था या भीड़ प्रबंधन में कोई भारी कोताही तो नहीं बरती गई?

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!