अपराधखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

जेएसडब्ल्यू कंपनी गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

भूपदेवपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही,  आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

संपत्ति संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर,कार्यवाही रहेगी जारी

  रायगढ़।एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ जिले के थाना भूपदेवपुर पुलिस ने जेएसडब्ल्यू कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

            जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रूभाठा निवासी रामराज सिदार (57 वर्ष) ने 04 मार्च को थाना भूपदेवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 फरवरी 2026 को वह दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक की ड्यूटी के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी गया था। ड्यूटी पर जाने से पहले उसने अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 को कंपनी के गेट के बाहर पार्किंग में हैंडल लॉक कर खड़ी की थी। रात लगभग 10 बजे ड्यूटी से लौटने पर उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उसने लगभग 40,000 रुपये कीमत की मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर थाना भूपदेवपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

             विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुर्रूभाठा क्षेत्र में चोरी की गई मोटरसाइकिल देखी गई है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम ने संदेही सुधांशु देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया तथा अपने मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल हीरो होंडा फैशन प्लस क्रमांक CG-11 BA 0652 कीमती करीब 40,000 रुपये को बरामद कराया गया।

         भूपदेवपुर पुलिस से आरोपी सुधांशु देहरी पिता भूगीलाल देहरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी आमापाली थाना रेंगाली जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम नहरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से चोरी मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग और उनकी टीम की अहम भूमिका रही है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!