खरसिया
नहरपाली में स्टेट हाईवे बना औद्योगिक पार्किंग ज़ोन, यातायात प्रभावित…

खरसिया।नहरपाली क्षेत्र में स्टेट हाईवे 200 पर औद्योगिक इकाइयों के सामने सुबह से भारी वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा ट्रकों और अन्य वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो गया है, जिससे जिला मुख्यालय,स्कूल आवागमन प्रभावित हो रहा है।

यह मार्ग क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक परिवहन का हिस्सा है, जहां नियमित रूप से मालवाहक वाहनों की आवाजाही रहती है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में वाहन चालक अक्सर सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं।

सड़क पर अनियोजित पार्किंग के कारण यातायात धीमा पड़ रहा है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों और छोटे वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यदि जल्द ही प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था पर कदम नहीं उठाए गए,तो समस्या और गंभीर हो सकती है।




