
नंदेली।रायगढ़ विकासखंड के ग्राम डोंगीतराई और ठाकुरपाली में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में खरसिया विधायक उमेश पटेल शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इसके साथ ही विधायक पटेल ग्राम कोतरा में आयोजित श्री चौबीस प्रहरी अखण्ड नाम संकीर्तन यज्ञ में भी पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की।




