छत्तीसगढ़धरमजयगढ़

धर्मजयगढ़ वनक्षेत्र में हाथियों की सक्रियता, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

छाल(धर्मजयगढ़) : वनमंडल धर्मजयगढ़ के छाल परिक्षेत्र अंतर्गत बोजिया परिसर के गाड़ाडटी जंगल में हाथियों का एक दल सक्रिय रूप से विचरण कर रहा है। वन विभाग ने क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

वन विभाग के अनुसार, बोजिया से औरानारा मार्ग, बोजिया से सिंघीझाप मार्ग तथा औरानारा से सिंघीझाप मार्ग पर यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है। इन मार्गों से गुजरने वाले ग्रामीणों और राहगीरों को समूह में चलने, रात के समय अनावश्यक आवागमन से बचने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पूर्व में भी दर्ज की जाती रही है, खासकर जंगलों और गांवों के बीच के संपर्क मार्गों पर। खाद्य और जल स्रोतों की तलाश में हाथी अक्सर आबादी के समीप पहुंच जाते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बनती है।

हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों और संपत्ति को नुकसान की आशंका बढ़ जाती है, वहीं मानव सुरक्षा भी प्रभावित होती है। ऐसे में समय रहते चेतावनी जारी करना और स्थानीय स्तर पर जागरूकता बढ़ाना जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाथी मित्र दल,वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सतर्कता उपाय लागू किए जा सकते हैं। ग्रामीणों से अपील है कि किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!