आध्यात्म
जशपुर में 02 से08 अप्रैल तक श्री राम कथा का आयोजन…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सलियाटोली स्टेडियम में 2 से 8 अप्रैल 2026 तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

कथा का वाचन चिन्मयानंद बापू के श्रीमुख से होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा से जुड़े प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।




