खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दिखाई संवेदनशीलता,पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे राजीव नगर…

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ठुसेकेला के राजीव नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की निर्मम हत्या से पूरा इलाका शोक और दहशत में डूबा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही खरसिया विधायक उमेश पटेल घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों एवं मोहल्लेवासियों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक उमेश पटेल ने शोकग्रस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

स्थानीय लोगों ने विधायक की तत्परता और संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुःख की घड़ी में उनके आने से परिवार को मानसिक संबल मिला है।

उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षों में खरसिया में हुई यह सबसे बड़ी और दर्दनाक वारदात है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है। ऐसे में विधायक उमेश पटेल का पीड़ित परिवार तक तुरंत पहुंचना उनकी संवेदनशीलता और जनसेवक के दायित्व को दर्शाता है।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!