अपराधछत्तीसगढ़राजनांदगाँव

रायपुर : रिहायशी मकान से महाराष्ट्र निर्मित ‘संत्री’ शराब बरामद

रायपुर,राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते बाग नदी थाना क्षेत्र के एक रिहायशी मकान से महाराष्ट्र राज्य निर्मित 12.60 लीटर ‘संत्री’ शराब बरामद की है।
आबकारी विभाग की टीम ने अमृत पाल सिंह भाटिया के बाग नदी स्थित मकान में दबिश देकर 140 नग, प्रत्येक 90 एमएल की बोतलों में भरी कुल 12.60 बल्क लीटर देशी दारू ज़ब्त की। उक्त शराब बिना वैध अनुमति के संग्रहित की गई थी। कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!