खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

एनएच-49 पर तेज रफ्तार का कहर: प्रसाद लेने जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मुआवजे के बाद सड़क से जाम हटा…


खरसिया। मिडिया को मिली जानकारी के अनुसार भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के किरितमाल के पास नेशनल हाईवे-49 पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय कमल सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। वह त्रिनाथ कथा के प्रसाद लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार (CG 25 BH 3695 G) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मृतक हरदीझरिया गांव का निवासी बताया गया है।

भुपदेवपुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनाक्रम स्थल से जाम हटा यातायात बहाल किए …



हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते देखते कुछ समय के लिए एनएच-49 पर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक की ओर से मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि नगद और चेक दिए जाने की जानकारी सामने आई है।



एनएच-49 पहले भी तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण कई हादसों का गवाह रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क पार करने के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी और वाहनों की अनियंत्रित गति लगातार जानलेवा साबित हो रही है।



यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर करती है। मुआवजा देना तत्काल राहत जरूर है, लेकिन यह सवाल भी उठाता है कि क्या आर्थिक सहायता मानव जीवन की क्षति की भरपाई कर सकती है।



स्थानीय प्रशासन के लिए यह घटना चेतावनी है कि हाईवे किनारे बसे गांवों में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाए। स्पीड लिमिट, संकेतक, और पैदल पार मार्ग जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किए बिना ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकना मुश्किल होगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!